नई दिल्ली आयकरदाता अब आधार ओटीपी OTP से तुरंत अपनी ITR ई-वेरीफाई कर सकते हैं. आयकर फाइलिंग और सत्यापन को आसान बनाने के लिए यह तरीका अपनाया गया है. यूआईडीएआई ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है. यूआईडीएआई को भारत सरकार ने देश के सभी नागरिकों को 12 अंकों का आधार नंबर जारी किया है. अभी तक 16.65 करोड़ भारतवासियों ने अपने आधार को पैन कार्ड से जोड़ा है.
खास बातें
1 जिन करदाताओं ने अपने पैन को आधार से जोड़ लिया है
2 -ऐसे लोगों को लिए यह खास सुविधा दी जा रही है.
3 -आईटीआर को ई-वेरिफाई (सत्यापित) कर सकते हैं.
यूआईडीएआई के मुताबिक आईटीआर को ई-वेरिफाइ करने का तरीका इस प्रकार है.
आयकर विभाग की ई-फाइलिंग साइट (incometaxindiaefiling.gov.in)पर लॉग इन करें. मीनू में बाएं हाथ की ओर दिए गए आधार लिंक पर क्लिक करें. यहां पर अपना पैन नंबर, आधार नंबर और आधार कार्ड में दिया गया नाम और अन्य डिटेल भरनी है. लिंक आधार पर क्लिक करें. पूरी प्रक्रिया के बाद पैन से आधार नंबर जोड़ दिया जाएगा. इसके बाद आयकर विभाग की साइट से अपना आईटीआर अपलोड करें.
यहां दिए गए ऑप्शन 'मैं अपना आधार ओटीपी को जनरेट करना चाहता हूं ताकि मेरे रिटर्न को ई-वेरिफाई किया जा सके' ('I would like to generate Aadhaar OTP to e-Verify my return') पर क्लिक करें.
aadhar login page
click here

ConversionConversion EmoticonEmoticon